फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Report on 15, including husband of former block chief on charges of firing and murderous attack

फायरिंग और जानलेवा हमले के आरोप में पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति समेत 15 पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Report on 15, including husband of former block chief on charges of firing and murderous attack
बिलासपुर। क्षेत्र पंचायत के वार्ड 21 (रामनगर) से प्रत्याशी और पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति समेत 15 के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन सहित अन्य कई धाराओं में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख रविद्र कौर के पति उज्जवल दीदार सिंह साबी जो बीडीसी के प्रत्याशी हैं मंगलवार की रात मतदाताओं को प्रलोभन देने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लोगों इसका विरोध किया तो उन्होंने गाली-गलौच, मारपीट और फायरिंग की। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने साबी समेत 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बीडीसी के इस वार्ड से साबी के मुकाबले राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख के भाई कुलवंत सिंह औलख भी प्रत्याशी हैं। कुलवंत सिंह औलख भी ब्लाक प्रमुख रह चुके हैं। रामनगर गांव निवासी विक्की ने पुलिस को तहरीर गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उज्जवल दीदार सिंह साबी अपने कुछ साथियों के साथ गांव में वोटरों को धन बांट रहे थे। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट में दो लोग घायल हो गया। बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए भाग गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने उज्जवल दीदार सिंह साबी समेत 15 के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन और जानलेवा हमला समेत अन्य कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दूसरी ओर से पूर्व ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर का कहना है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव में रिपोर्ट दर्ज की है। उनका कहना है कि मंगलवार की रात उनकी कार को कुछ लोगों ने घेर लिया था। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए और बदसलूकी की गई। पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और सत्ता पक्ष के दबाव में उनके पक्ष के लोगों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। रविंद्र कौर बुधवार को पूरे दिन अपने समर्थकों के साथ बिलासपुर कोतवाली में बैठी रहीं। उनका कहना है कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो गलत है। हमला उनकी कार पर हुआ था और रिपोर्ट भी उनके पक्ष के लोगों पर दर्ज की गई है, यह अन्याय है। उनका कहना है कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed