{"_id":"6aaeda61e3d2a8c9b3063cba","slug":"ramlila-performances-to-be-held-in-ghumarwin-starting-october-11-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-168062-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं में 11 अक्तूबर से होगा रामलीला मंचन
विज्ञापन
घुमारवीं में रामलीला की तैयारियों में जुटे कलाकार। स्रोत: समिति
अगस्त से चल रही कलाकारों की रिहर्सल, दशहरे पर शोभायात्रा के बाद होगा रावण दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। आदर्श रामलीला नाटक समिति घुमारवीं की ओर से रामलीला मंचन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति इस वर्ष प्रथम नवरात्र यानी 11 अक्तूबर से रामलीला मंचन करवाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कलाकारों की अगस्त से नियमित रिहर्सल जारी है।
समिति अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि रामलीला को आकर्षक और प्रभावशाली बनाने के लिए कलाकारों से लगातार अभ्यास करवाया जा रहा है। संवाद, अभिनय, पात्रों की प्रस्तुति और विभिन्न दृश्यों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंचन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दशहरा आयोजन की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। दशहरे के अवसर पर आंबेडकर भवन के साथ लगते सिर खड्ड के समीप मैदान में कार्यक्रम होगा। इस दौरान विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
समिति सचिव विशाल गुप्ता ने बताया कि मंच सज्जा, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था के साथ दृश्यों की प्रस्तुति को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सतीश गौतम, कोषाध्यक्ष रविंद्र शर्मा, मुख्य सलाहकार अभिषेक टेसू सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य तैयारियों में जुटे हैं।