फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Racheda-Chatyal Balh road became a cause of trouble

Bilaspur News: रच्छेड़ा-चट्याल बल्ह सड़क बनी परेशानी का सबब

Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Racheda-Chatyal Balh road became a cause of trouble
झंडूता की रच्छेड़ा से चट्याल बल्ह खस्तहाल सड़क। स्रोत: जागरूक पाठक
ग्रामीणों ने उठाई दोबारा पक्का करने की मांग
विज्ञापन




-सात किलोमीटर मार्ग पर गड्ढों की भरमार



संवाद न्यूज एजेंसी



बिलासपुर। उपमंडल झंडूता की रच्छेड़ा से चट्याल बल्ह (वाया पंजीण) को जोड़ने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क की बदहाल स्थिति से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे पड़ जाने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से सड़क को दोबारा पक्का करने की मांग उठाई है।



ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण इसकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। बरसात के मौसम में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। इसी सड़क से स्कूली बच्चे, किसान, कर्मचारी और मरीज प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण एंबुलेंस सहित अन्य जरूरी सेवाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए 1100 हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन




ग्रामीण रमेश चंद, प्रदीप चंदेल, राजकुमार, अरुण चंदेल, सुशील, सुनील, अनिल, रवि, अजय, दीपक, विजय और विनय सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि सड़क का शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक बजट उपलब्ध करवाया जाए और मार्ग को दोबारा पक्का करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले बरसाती मौसम में लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed