फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Quality of railway line and other construction works will not be compromised: Ramlal

रेल लाइन और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : रामलाल

Fri, 08 Mar 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 08 Mar 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Quality of railway line and other construction works will not be compromised: Ramlal
-लुहणू में निर्माणाधीन जैटी, रेल लाइन का किया निरीक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पूर्व मंत्री राम लाल ठाकुर ने लुहणू मैदान के साथ निर्माणाधीन जैटी और रेल लाइन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से यहां छह करोड़ की लागत से जैटी का निर्माण विश्व बैंक के माध्यम से किया जा रहा है। जब भी गोबिंदसागर झील में पानी चढ़ाव पर होगा ,तब भी इस जैटी पर लोगों के लिए चलने का प्रावधान होगा। रामलाल ठाकुर ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से यह अहम है। झील में पानी होने के बाद भी पर्यटक इस जैटी पर चलकर झील के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकेंगे। लुहणू के साथ ही भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य भी चला है। यह लाइन बैरी तक बनेगी। उसके आगे इस रेल लाइन का अगला चरण बैरी-मनाली-लेह होगा। सामरिक दृष्टि से यह ट्रैक लेह तक बनेगा। कहा कि जैटी और रेल लाइन निर्माण के कार्यों में गुणवत्ता से कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। यदि दोनों ही योजनाओं में गुणवत्ता के मामले में कोई कोताही बरती गई, तो उसका टेस्टिंग लैब के माध्यम से परीक्षण करवाया जाएगा और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी। इससे पहले कि इस तरह की शिकायतें आए, इन निर्माण कार्य में लगी कंपनी और एजेंसियां गुणवत्ता और अलाइनमेंट पर सही से कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed