फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Public distressed, Chief Minister and ministers busy in election campaign: Trilok

जनता त्रस्त, मुख्यमंत्री और मंत्री चुनाव-प्रचार में व्यस्त : त्रिलोक

Sun, 30 Jun 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Public distressed, Chief Minister and ministers busy in election campaign: Trilok
- बोले-लोग पेयजल और बिजली कटों से परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जरा भी गंभीर नहीं है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन पेयजल समस्या से लोगों को अभी तक भी राहत नहीं मिल पाई है। उन्हें मजबूरन पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं। रही-सही कसर बिजली के अघोषित कटों और कम वोल्टेज से पूरी हो रही है। जनता त्रस्त है, लेकिन मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री को जनता की नहीं, बल्कि अपनी पत्नी के चुनाव की चिंता है।

त्रिलोक जमवाल ने कहा कि इस बार हिमाचल में भीषण गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले ही पेयजल संकट होने लगा था। इस समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के बजाए प्रदेश सरकार लोकसभा चुनाव में व्यस्त रही। जनता के प्रति संवेदनहीन रवैये की वजह से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मुंह की खानी पड़ी, लेकिन उससे सबक नहीं लिया। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन पानी की समस्या जस की तस है। कई इलाकों में लोगों के घरों में लगे नल लंबे समय से सूखे पड़े हैं। कहीं तीसरे-चौथे दिन और कहीं सप्ताह में एक बार पानी मिल रहा है। बिजली की आपूर्ति का भी यही हाल है। कई क्षेत्रों में कम वोल्टेज की समस्या लोगों को सता रही है। चाहे मुख्यमंत्री हों या जल शक्ति विभाग देख रहे उप मुख्यमंत्री समेत सरकार के अन्य मंत्री और कांग्रेस के विधायक चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण अधिकारी भी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed