फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Process of return of working people begins after Diwali

Bilaspur News: दिवाली के बाद कामकाजी लोगों के लौटने का सिलसिला शुरू

Sat, 02 Nov 2024 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 02 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Process of return of working people begins after Diwali
बिलासपुर बस अड्डा पर उमड़े यात्री। संवाद
- जिले के बस अड्डों पर दिखने लगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन

- आज और कल बस अड्डों पर बड़े पैमाने पर यात्रियों के पहुंचने की संभावना
- निगम की ओर से मांग पर चलाई जाएंगी विशेष बसें

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दिवाली का त्योहार मनाने के बाद कामकाजी लोगों ने अपने कर्म क्षेत्र की ओर लौटना शुरू कर दिया है। शनिवार को जिले के बस अड्डों पर यात्रियों की खासी भीड़ देखी गई। हालांकि एचआरटीसी को विशेष बस चलाने की आवश्यकता नहीं पड़ी।

रविवार और सोमवार को बस अड्डों पर बड़े पैमाने पर यात्रियों के पहुंचने की संभावना है। एचआरटीसी ने भी इसके लिए पहले ही तैयारी कर रखी हैं। निगम के बिलासपुर डिपो की ओर से मांग पर चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, किरतपुर के लिए विशेष बसें चलाई जाएंगी। यात्री बिलासपुर बस अड्डा, घुमारवीं बस अड्डा, जाहू बस अड्डा, मंडी-भराड़ी चौक और भगेड़ चौक से बसों की बुकिंग करा सकते हैं। भगेड़ और मंडी-भराड़ी चौक पर विशेष रूप से कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। बता दें कि दिवाली के लिए बड़े पैमाने पर लोग बाहरी राज्यों सहित लोकल स्तर से घरों में आए हैं। अधिकतर लोगों को सोमवार तक अपने काम पर लौटना है। इसके चलते लोग रविवार और सोमवार सुबह अपने कर्म क्षेत्र की ओर लौटेंगे। इसको देखते हुए बिलासपुर डिपो ने कुछ बसों को अतिरिक्त रखा है ताकि यात्रियों की डिमांड के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सके। बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि मांग के अनुसार बसें चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़ आदि रूटों पर भेजी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed