{"_id":"6b05db93a5d9f4817002d364","slug":"prizes-showered-upon-meritorious-students-of-marhana-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-172429-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मरहाणा स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों पर बरसे इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मरहाणा स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों पर बरसे इनाम
विज्ञापन
मरहाणा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपी
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया हौसला
बोले, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक तकनीक से मजबूत होगी पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मरहाणा में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में वर्षभर शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अपनी प्रतिभा के माध्यम से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद, रचनात्मक गतिविधियों और नवाचार में भी आगे बढ़ना चाहिए। आज के प्रतिस्पर्धात्मक दौर में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि बच्चों में नई सोच और समस्याओं का समाधान करने की क्षमता विकसित करना भी जरूरी है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है। स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न पर विकसित करने, पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करने और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 850 से अधिक शिक्षण संस्थानों को उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
धर्माणी ने कहा कि स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषयों को शामिल करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। उन्होंने स्कूल में विकास कार्यों के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान रोशनी की समस्या दूर करने के लिए स्कूल को चार सोलर लाइट उपलब्ध करवाई गई हैं। वहीं, शौचालयों के सुधारीकरण के लिए संबंधित विभाग को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने मुख्यातिथि का शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। उन्होंने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्योरा दिया।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा निदेशक नरेश चंदेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरला चौहान, बीडीसी अध्यक्ष उषा चौहान, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेश कुमार, ग्राम पंचायत मरहाणा की प्रधान शिल्पा ठाकुर, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा की प्रधान नीलम शर्मा, उपप्रधान अशोक ठाकुर, बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी सहित स्कूल स्टाफ, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
समारोह में इन बच्चों को किया सम्मानित
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में शिवा, आदित्य, सुनीता देवी, शिवांकुर, सुमित, शुभम, अंजलि, साक्षी, तन्वी, आयुष, वर्षा, साक्षी, नैतिक, देवांशी, नमृता, अभिषेक, एकता, शौर्य, संध्या, मन्नत, गुनगुन, सोनम, सूर्यांश, नितिन, अभिनव, अनुपमा, साहिल, मानवी, नक्ष, गौरव, नेहा, आर्यन, अभय, ध्रुव, आयुष, रमन, आदर्श, शौर्य, अनवी, कोमल, पारूल, वर्षा, अमन, रोहित, सौरभ, पूजा, कार्तिक, कनिका, अंशुमन, शगुन, शिवांगी, कनक आदि बच्चों को सम्मानित किया गया।