{"_id":"5f8f1b2d8ebc3e9b99244764","slug":"political-bilaspur-news-sml3490236119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राठौर बताएं कि कांग्रेस पार्टी का शिमला स्थित कार्यालय कैसे बना : रणधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राठौर बताएं कि कांग्रेस पार्टी का शिमला स्थित कार्यालय कैसे बना : रणधीर
विज्ञापन
बिलासपुर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा के जिला कार्यालयों का हिसाब पूछने वाले कुलदीप राठौर बताएं कि कांग्रेस पार्टी का शिमला स्थित प्रदेश कार्यालय कैसे बना?
उन्होंने पूछा कि बिलासपुर मुख्यालय में बने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर कितनी धनराशि खर्च हुई और वह कहां से आई? शर्मा ने आरोप लगाया कि शिमला में जिस जगह किसानों-बागवानों के लिए सब्जी मंडी बननी प्रस्तावित थी, उस बहुमूल्य जगह को कांग्रेस पार्टी के नाम करवाकर आलीशान बहुमंजिला प्रदेश कार्यालय बना लिया। यही नहीं बिलासपुर भाखड़ा बांध विस्थापितों के हकों पर डाका डाल सरकारी जमीन कांग्रेस पार्टी के नाम करवा व्यावसायिक परिसर समेत पार्टी कार्यालय बनाया। कहा कि कुलदीप राठौर को बताना चाहिए कि उन कार्यालयों के लिए सरकारी जमीन किस नियम के तहत कांग्रेस पार्टी के नाम करवाई गई और निर्माण पर कितना खर्च हुआ।
उन्होंने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी देश के हर जिला व प्रदेश मुख्यालय पर प्राइवेट जमीन खरीदकर पार्टी कार्यालय बनवा रही है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों से आजीवन सहयोग निधि जैसी योजनाओं के माध्यम से धन संग्रह करती है। इससे पार्टी का खर्च चलता है और कार्यालय निर्माण हेतु अलग से भी धन संग्रह किया जाता है। इसका पूरा हिसाब पार्टी के कोषाध्यक्ष के पास रहता है। जिसे हर वर्ष ऑडिट करवाया जाता है।