फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pharmacy Officers Association met the Health Director regarding demands

Bilaspur News: मांगों को लेकर स्वास्थ्य निदेशक से मिला फार्मेसी अधिकारी संघ

Thu, 14 Mar 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pharmacy Officers Association met the Health Director regarding demands
- फार्मेसी अधिकारी, मुख्य फार्मेसी अधिकारियों के खाली पदों को भरने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश अस्पताल फार्मेसी अधिकारी संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य निदेशक से शिमला में मिला। संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश कुमार ने फार्मेसी अधिकारियों को बतौर मुख्य फार्मेसी अधिकारी पदोन्नत करने, पदोन्नति में दिव्यांग कोटा लागू करने, स्पोटर्स व दिव्यांग कोटा में भर्ती करने के लिए उनका आभार जताया।

उन्होंने फार्मेसी अधिकारी व मुख्य फार्मेसी अधिकारियों के खाली पड़े पदों पर भर्ती, खंड मुख्यालयों पर आवश्यक पदों को भरने, 2002 में भर्ती हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन में लेने की सूची की अधिसूचना जारी करने व प्रमोशन चैनल बनाने सहित कई अन्य मांगें उठाईं। राज्य महासचिव कुशाल सिंह ने स्वास्थ्य निदेशक से आग्रह किया कि फार्मेसी अधिकारी और मुख्य फार्मेसी अधिकारियों के पद भरे। डीवीडीएमएस ऑनलाइन पोर्टल में जरूरी अपडेट लाने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व चिकित्सकों की तरह ही डीवीडीएमएस व निक्षय कार्य के लिए इंसेंटिव देने की मांग भी रखी। राज्य वित्त सचिव डीडी ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को भर्ती की तिथि से वित्तीय लाभ व वरिष्ठता देने, उच्च वेतनमान और अनुबंध कर्मचारियों को साल में दो बार नियमित करने की मांग को स्वास्थ्य निदेशक के माध्यम से सरकार को भेजने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनने के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने खाली पदों को भरने, नए पदों के सृजन व प्रमोशन चैनल पर प्रारूप तैयार करने, वेतनमान और नियमितीकरण से संबंधित समस्याओं को सरकार से समक्ष पेश करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर संघ के राज्य अध्यक्ष राजेश कुमार, राज्य वैधानिक सलाहकार राकेश चंदेल, महासचिव कुशाल सिंह, वित्त सचिव डीडी ठाकुर, प्रवेश कुमार, प्रेस सचिव धीरज आनंद, सोलन जिलाध्यक्ष अशोक शर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed