फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   PGDCA filled 31 seats in Ghumarwin College, 9 seats vacant

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में पीजीडीसीए की भरी 31 सीटें, 9 सीटें खाली

Sun, 27 Aug 2023 04:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 04:51 PM IST
विज्ञापन
PGDCA filled 31 seats in Ghumarwin College, 9 seats vacant
- खाली सीटों में प्रवेश के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन


-दाखिले के लिए ऑफलाइन होगी सारी प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2023-24 में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष में 31 सीटें भर गई हैं। विभाग में अभी भी नौ सीटें खाली हैं। खाली सीटों में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।




महाविद्यालय में पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष की 40 सीटें हैं। दाखिले के लिए आवेदन ऑफलाइन किए जाएंगे। दाखिले के लिए विद्यार्थी का स्नातक पास होना बहुत आवश्यक है। दाखिले के लिए विद्यार्थी के 10वीं, 12वीं, स्नातक, आधार कार्ड, फोटो और चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता है। दाखिले के लिए इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय के कमरा नंबर 104 में अपना फॉर्म जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करा सकते हैं। पीजीडीसीए के विभागाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि पीजीडीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष में अभी कुछ सीटें खाली चल रही हैं। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जल्दी से जल्दी कॉलेज में दाखिले लेेने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed