फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Petrol pumps can become hubs for public amenities and local business.

Bilaspur News: पेट्रोल पंप बन सकते हैं जनसुविधा और स्थानीय कारोबार के केंद्र

Fri, 28 Aug 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Petrol pumps can become hubs for public amenities and local business.
पेट्रोलियम दिवस पर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने सुझाया नया मॉडल
विज्ञापन

कहा-ईंधन के साथ शौचालय, पानी, पार्किंग और पर्यटन सूचना की सुविधा मिले
स्थानीय उत्पादों को भी बाजार से जोड़ने की पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेट्रोल पंपों को केवल पेट्रोल-डीजल बिक्री तक सीमित रखने के बजाय जनसुविधा, पर्यटन और स्थानीय कारोबार के केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। हिमाचल प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप ऐसी जगह हैं, जहां लोग अपनी जरूरत से पहुंचते हैं। ऐसे में ईंधन के साथ जरूरी सुविधाएं और स्थानीय उत्पाद उपलब्ध करवाने से यात्रियों के साथ स्थानीय कारोबार को भी लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि पंपों पर शौचालय, फिल्टर पानी, फर्स्ट एड, पार्किंग और जरूरी मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं बेहतर होनी चाहिए। पर्यटन क्षेत्र में स्थित चुनिंदा पंपों पर पर्यटन सूचना केंद्र खोले जा सकते हैं। यहां पर्यटकों को आसपास के पर्यटन स्थलों, सड़क मार्ग, ठहरने की व्यवस्था और स्थानीय मेलों की जानकारी उपलब्ध करवाई जा सकती है। सुकुमार सिंह ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह अचार, चटनी, शहद, स्थानीय अनाज और हस्तशिल्प जैसे उत्पाद तैयार करते हैं, लेकिन उन्हें बाजार उपलब्ध नहीं हो पाता। पेट्रोल पंपों पर इनके छोटे बिक्री काउंटर बनाए जाएं तो स्थानीय उत्पाद सीधे पर्यटकों और ग्राहकों तक पहुंच सकते हैं। किसानों की फल-सब्जियों के लिए भी ऐसे केंद्र बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम कारोबार में भी बदलाव आ रहा है। पेट्रोल-डीजल के साथ गैस, सीएनजी और ऊर्जा के अन्य विकल्प बाजार में हैं। ऐसे में पंपों पर उपलब्ध जगह और लोकेशन का व्यापक इस्तेमाल किया जाना चाहिए। सरकार और तेल कंपनियां मिलकर जनसुविधाओं को बढ़ावा दें तो पेट्रोल पंप यात्रियों के लिए भरोसेमंद पड़ाव बन सकते हैं।

चुनिंदा पंपों से शुरू हो पायलट प्रोजेक्ट
बिलासपुर जिले में विभिन्न तेल कंपनियों के 100 से अधिक पेट्रोल पंप होने का अनुमान है। सभी पंपों पर एक साथ व्यवस्था लागू करने के बजाय प्रमुख मार्गों पर स्थित चुनिंदा पंपों को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जा सकता है। यहां शौचालय, फिल्टर पानी, पार्किंग, फर्स्ट एड, पर्यटन मार्गदर्शन, हिमाचली उत्पादों और स्थानीय फल-सब्जियों के काउंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाकर इन्हें वन स्टॉप सुविधा केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed