फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   People are angry over the formation of Nagar Panchayat in Jhanduta.

Bilaspur News: झंडूता में नगर पंचायत गठन पर लोगों में रोष

Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
People are angry over the formation of Nagar Panchayat in Jhanduta.
झंडूता में स्थानीय लोगों के साथ बैठक करते पूर्व विधायक बीरू राम किशोर। स्रोत: जागरूक पाठक
नगर पंचायत की अधिसूचना पर लोगों ने जताई आपत्ति, पूर्व विधायक ने सरकार से फैसला स्थगित करने की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता में नगर पंचायत गठन को लेकर जारी अधिसूचना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। रविवार को झंडूता पहुंचे पूर्व विधायक बीरू राम किशोर ने लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने नगर पंचायत गठन की अधिसूचना को लेकर अपनी आपत्तियां और चिंताएं उनके समक्ष रखीं। बीरू राम किशोर ने कहा कि नगर पंचायत गठन से पहले जनता से पर्याप्त संवाद होना चाहिए था। लोगों को अपनी बात रखने और नई व्यवस्था को समझने का अवसर मिलना जरूरी था। संवाद की कमी के कारण लोगों में रोष है।
उन्होंने सरकार से मांग की कि नगर पंचायत गठन के फैसले को कुछ समय के लिए स्थगित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को व्यवस्था और इससे होने वाले बदलावों को समझने का मौका मिल सके। उन्होंने कहा कि वह लोगों की भावनाओं और समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि झंडूता विकासखंड मुख्यालय होने के साथ महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र भी है। यहां एसडीएम कार्यालय, न्यायिक परिसर और विकासखंड कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय हैं। ऐसे में झंडूता को व्यवस्थित और बेहतर शहर के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक स्तर पर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed