फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Pensioners urged the government to fulfill their demands

Bilaspur News: पेंशनरों ने मांगें पूरी करने के लिए सरकार से किया आग्रह

Sat, 18 May 2024 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pensioners urged the government to fulfill their demands
- बिलासपुर में आयोजित हुई जिला कार्यकारिणी की त्रैमासिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की त्रैमासिक बैठक शनिवार को डियारा सेक्टर के बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश दिनेश ने की। पेंशनरों ने सरकार से मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

बैठक में जिला के सभी खंड, शहरी और सामान्य इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश महासचिव हुकुम सिंह ठाकुर ने सभी सदस्यों को चर्चा के बिंदुओं से अवगत कराया। विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार प्रकट किए। वक्ताओं ने कहा कि चिंता का विषय है कि महालेखाकार कार्यालय शिमला से स्वीकृति मिलने के बावजूद प्रदेश के 1-1-2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अभी भी अपने वित्तीय लाभों से वंचित हैं। इसमें मुख्य रूप से ग्रेच्युटी, कंप्यूटेशन और लीव एनकैशमेंट की अदायगी शामिल है। उन्होंने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि सरकार को पेंशनर की आयु को ध्यान में रखते हुए 80 साल से अधिक आयु के पेंशनर को छठे वेतन आयोग का एरियर एकमुश्त सरकार द्वारा नहीं दिया गया है। इसी प्रकार अभी तक डीए की 12 प्रतिशत राशि की तीन किस्त लंबे समय से देय हैं, जिनकी अदायगी अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा नहीं की गई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से अनुरोध किया गया कि अभी जो चार प्रतिशत डीए की किस्त पेंशनर को गई है, उसका करीब 18 महीने का एरियर पूर्व की भांति अदा किया जाए। पेंशनर के लंबे समय से लटके करोड़ों रुपये के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए शीघ्र पर्याप्त धन का प्रावधान किया जाए। क्योंकि बुढ़ापे में आए दिन पेंशनर विभिन्न रोगों से ग्रस्त रहते हैं और उनके चिकित्सा बिलों की अदायगी समय पर न होना चिंता का विषय है। बैठक में कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इस दौरान दिवंगत पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए सभी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखा। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि संगठन को अधिक मजबूत करने के लिए समय-समय पर सभी खंडों और इकाइयों की बैठक आयोजित की जाएगी और हाल ही में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर गोपाल शर्मा, सीताराम शर्मा, बांके बिहारी, लेखराम शर्मा और कर्म देव शास्त्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed