फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Patwari, Kanungo are doing disaster work online

Bilaspur News: आपदा के कार्य ऑनलाइन कर रहे पटवारी, कानूनगो

Sat, 27 Jul 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Patwari, Kanungo are doing disaster work online
आपदा के कार्य ऑनलाइन कर रहे पटवारी, कानूनगो
विज्ञापन

-अतिरिक्त कार्यभार व अन्य ऑनलाइन कार्य नहीं कर रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पटवारी एवं कानूनगो महासंघ के प्रधान सुनील जोशी ने कहा कि सभी पटवारी और कानूनगो आपदा से संबंधित कार्य ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं। वहीं जहां पटवारियों को नियुक्ति मिली है वहां पर वह अपना कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को प्रदेश सरकार ने महासंघ के पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया है। इसमें सरकार का क्या निर्णय होगा इस पर आगामी रूपरेखा तय होगी। उन्होंने बताया कि अपने खर्चे से पटवारी आपदा के कार्य ऑनलाइन कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य ऑनलाइन कार्य बंद किए हैं, क्योंकि सरकार उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने केवल अतिरिक्त कार्यभार छोड़ा है। इसके अलावा जहां भी वह नियुक्त हैं वहां पर सेवाएं सुचारू रूप से दे रहे हैं। इससे पहले 31 मार्च के बाद जो ऑनलाइन कार्य हो रहे थे वह भी अपने खर्च से कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनकी मांगों को पूरा करे, ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से चल सकें। कहा कि कई बार उन्होंने इसके बारे में सरकार को अवगत कराया, जब उन्हें नहीं सुना गया तो उन्होंने यह रास्ता अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed