फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Parnika from Minerva School, Ghumarwin, secures first place in the Mathematics Olympiad.

Bilaspur News: गणित ओलंपियाड में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं की पर्णिका प्रथम

Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Parnika from Minerva School, Ghumarwin, secures first place in the Mathematics Olympiad.
डंगार स्कूल में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ समापन
विज्ञापन

एक्टिविटी कॉर्नर में डीएवी घुमारवीं के आदित्य ने हासिल किया पहला स्थान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंगार में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का शनिवार को समापन हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में घुमारवीं खंड के विभिन्न स्कूलों से 425 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विज्ञान क्विज, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और एक्टिविटी कॉर्नर के माध्यम से विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, गणितीय समझ, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखा गया। समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के मुख्य अभियंता राजनेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, जिज्ञासु बने रहने और प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मिनर्वा की पर्णिका शर्मा प्रथम, शिवा इंटरनेशनल के सृजन शर्मा द्वितीय और डीएवी के सूर्यांश डोगरा तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में मिनर्वा के आदित्य सिंह प्रथम, डीएवी की आंशिका शर्मा द्वितीय और शिवा इंटरनेशनल के युग चौहान तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में शिवा इंटरनेशनल की शानवी प्रथम, डीएवी के शिवेश शर्मा द्वितीय और दधोल के सूर्यांश गर्ग तृतीय स्थान पर रहे।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के आदर्श चंदेल और पुष्कल ठाकुर प्रथम, डीएवी स्कूल घुमारवीं के अनंत्या और दिव्यांशी द्वितीय तथा डंगार स्कूल के अजय कुमार और ऋषिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में नॉप्स स्कूल घुमारवीं की एंजल शर्मा और भाव्या गर्ग प्रथम, डीएवी के स्पर्श शर्मा और आराध्या द्वितीय तथा शिवा इंटरनेशनल स्कूल की धृति शर्मा और आर्यन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में टैगोर स्कूल भराड़ी की मानवी और विनायक प्रथम, विजन कॉन्वेंट स्कूल घुमारवीं की इशिता और लोकेश द्वितीय तथा हिम सर्वोदय स्कूल के श्रेयंश और ऋषिता तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में डीएवी घुमारवीं के आदित्य शर्मा प्रथम, मिनर्वा के विक्रम द्वितीय और नॉप्स के अंश तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में शिवा इंटरनेशनल के शिवम गौतम प्रथम, डीएवी की अन्विका द्वितीय और मिनर्वा की यशस्विनी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में डीएवी की ओलिविया प्रथम, मिनर्वा की शनाया द्वितीय और शिवा इंटरनेशनल के शिवांश तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता के 9वीं से 12वीं कक्षा वर्ग में कुठेड़ा स्कूल के अभिमन्यु प्रथम, शिवा इंटरनेशनल के अर्णव केहल द्वितीय और मिनर्वा की प्रियल शर्मा तृतीय रहीं। 6वीं से 8वीं कक्षा वर्ग में मिनर्वा की आराध्या शर्मा प्रथम, कोठी की मन्नत द्वितीय और डीएवी के वैभव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed