{"_id":"6aaed50c18d5518cbf0f9748","slug":"panchayat-representatives-learned-the-nuances-of-the-panchayati-raj-system-bilaspur-news-c-92-1-bpr1004-168054-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पंचायत प्रतिनिधियों ने जानी पंचायती राज व्यवस्था की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पंचायत प्रतिनिधियों ने जानी पंचायती राज व्यवस्था की बारीकियां
विज्ञापन
घुमारवीं विकास खंड कार्यालय परिसर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ग्राम सभा और अधिकारों समेत विभिन्न विषयों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष पंचायती राज प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर में विकासखंड की 12 पंचायतों के करीब 70 पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था और पंचायत स्तर पर किए जाने वाले विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। पंचायती राज निरीक्षक सुभाष कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज अधिनियम, बीपीएल चयन प्रक्रिया, नशा निवारण, स्वच्छ भारत अभियान और ग्राम पंचायत के न्यायिक कार्यों से अवगत करवाया गया। इसके अलावा ग्राम सभा की बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया तथा पंचायत सदस्यों के अधिकारों और कर्तव्यों की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों को उनके दायित्वों और पंचायत स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की बेहतर समझ प्रदान करना था, ताकि वे ग्रामीण विकास में प्रभावी भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर पंचायती राज उपनिरीक्षक सदा राम बंसल सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को विभिन्न विषयों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं।