फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Panchayat elections: Polling parties leave from Swarghat of Shri Naina Devi Ji

पंचायत चुनाव : श्री नयना देवी जी के स्वारघाट से पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 24 May 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 24 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Polling parties leave from Swarghat of Shri Naina Devi Ji
पंचायत चुनाव के लिए स्वारघाट से रवाना होती पोलिंग पार्टी। संवाद
नौ पंचायतों के 53 वार्डों में 26 मई को मतदान
विज्ञापन

संवेदनशील क्षेत्रों में वेबकास्टिंग और सीसीटीवी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड स्वारघाट में पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने एचआरटीसी बस को हरी झंडी दिखाकर पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।

विकास खंड स्वारघाट के तहत प्रथम चरण में 26 मई को नौ ग्राम पंचायतों के 53 वार्डों में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए करीब 318 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया। रिटर्निंग अधिकारी विनय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत तंबोल, टाली, री, मंडयाली, खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी और दबट में मतदान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं तथा सुरक्षा व्यवस्था के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कई पंचायतों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील पंचायतों में विशेष निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि मतदान और मतगणना के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या हुड़दंग की स्थिति पैदा न हो सके। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय स्वारघाट में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। प्रशासन की ओर से मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती भी की जाएगी।
विज्ञापन

प्रशासन द्वारा खरकड़ी, माकड़ी, कौड़ावाला, बस्सी, दबट, टाली, स्वाहन, मजारी, भाखड़ा, धरोट, लैहड़ी, तरसुह, रोडजामन तथा बैहल पंचायतों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन पंचायतों में वेबकास्टिंग की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की लाइव निगरानी की जा सके। उधर, शिमला में एचआरटीसी चालक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में यूनियन द्वारा बसों के पहिए जाम करने के निर्णय के बावजूद चुनावी ड्यूटी को प्राथमिकता देते हुए निगम की बसों से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाया गया। प्रशासन ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed