{"_id":"663238c0f5dc355a3f0cdc5f","slug":"nternational-workers-day-bilaspur-shri-nayanadevi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-116693-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रेल लाइन के निर्माण में लगे मजदूरों ने मनाया श्रमिक दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रेल लाइन के निर्माण में लगे मजदूरों ने मनाया श्रमिक दिवस
विज्ञापन
- आज के समय में भी मजदूरों का शोषण जारी : विजय
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयनादेवी जी(बिलासपुर)। भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन के निर्माण में लगे मजदूरों ने बुधवार को सीटू के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस मनाया। इस मौके पर निर्माण स्थल पर लाल झंडा फहराया गया। इसके बाद गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सीटू के जिला अध्यक्ष कामरेड विजय शर्मा ने कहा कि आज के समय में भी मजदूरों का शोषण जारी है। मजदूरों को न्यूनतम वेतनमान, नियुक्ति पत्र आदि तक नहीं दिए जाते हैं। ओवरटाइम कानून के अनुसार नहीं दिया जाता है। केंद्र सरकार ने देश के कारपोरेट घरानों और उद्योगपतियों के दबाव में लंबे संघर्ष के बाद बनाए गए 44 लेबर कानून समाप्त करके पूंजीपतियों के पक्ष में चार लेबर कोड बना दिए हैं, जो पूरी तरह से मजदूर विरोधी हैं। यदि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के पक्ष के बने कानून को वापस नहीं करती है तो मजदूर वर्ग अपनी पूरी ताकत से इस जवाब देगी। इस मौके पर शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।