फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets learned tricks to escape from fire

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने सीखे आग से बचने के गुर

Sat, 22 Jun 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets learned tricks to escape from fire
- जेएनवी कोठीपुरा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षण दिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य कैडेट्स की आपदा प्रबंधन की तैयारी और जवाबदेही को बढ़ाना है। शिविर में जवानों ने एनसीसी कैडेट्स को आपदा प्रबंधन और आग से बचने के गुर सिखाए। प्राथमिक उपचार के तरीके और घायलों को घटनास्थल से कैसे दूर ले जाया जाता है के बारे में मॉकड्रिल के माध्यम से समझाया। अचानक आग लगने की घटना होने पर अग्निकांड से बचने, नुकसान रोकने के लिए अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनसीसी कैडेट्स को मॉकड्रिल कर आग बुझाने के तरीकों को समझाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाली विभिन्न प्रकार की आपदाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एनसीसी कैडेट ऐसी आपदाओं से पहले, आपदा के समय और बाद में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कैडेटों ने आपदा से निपटने के विभिन्न तरीकों में गहरी रुचि दिखाते हुए उत्साहपूर्वक भाग लिया। कमांडिंग ऑफिसर कमांडर डॉ. देबाशीष गुहा ने अनुभवी और पेशेवरों से सीखने के इस अवसर के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की। इस अवसर पर अनिल ठाकुर, मनोहर लाल और सुरजीत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed