फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Name chanting and bhajan released

Bilaspur News: नाम जप लै भजन किया रिलीज

Fri, 08 Dec 2023 06:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Name chanting and bhajan released
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। हिमाचल के पौराणिक भजनों को संजोए रखने के साथ लोक संस्कृति को भजनों के माध्यम से जीवंत रखने में अहम भूमिका निभा रहे भजन गायक अभिषेक सोनी का नया भजन नाम जप लै शुक्रवार को रिलीज किया गया। इस भजन को एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग ने अभिषेक सोनी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लांच किया। उन्होंने इसके लिए अभिषेक सोनी और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। भजन गायक अभिषेक सोनी के इस भजन को संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है और लिखा भी इसे उन्होंने ही है। इस भजन में युवा कलाकार राघव शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। भजन के वीडियो का निर्देशन ईशान राजा ने किया है, जबकि सह निर्देशक के रूप में अनिल वर्मा काम किया है। इस भजन में डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी आकाश वर्मा हैं। भजन को शूट करने में युवा गायक महेश बंसल का भी विशेष सहयोग रहा है। भजन की शूटिंग जिला मंडी के पंजाई वैली के आसपास की गई है। इसमें विशेष रूप से ऋषि पुंडरीक जी के मंदिर में भजन के अधिकतर दृश्य फिल्माए गए हैं। भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि भजन में जहां लोगों को अपने धर्म, पूजा पाठ से जुड़ने का संदेश दिया गया है। वहीं, जीवन के कटु सत्य के बारे में भी बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed