फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Minerva's Suryansh Pathania's model selected for state level

Bilaspur News: मिनर्वा के सूर्यांश पठानिया का मॉडल राज्य स्तरीय के लिए चयनित

Fri, 08 Dec 2023 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Minerva's Suryansh Pathania's model selected for state level
-शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षक की मदद के लिए तैयार की कुर्सी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। मिनर्वा स्कूल घुमारवीं के छात्र सूर्यांश पठानिया का मॉडल राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी और प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। सूर्यांश ने शारीरिक रूप से अक्षम शिक्षक के लिए तैयार की गई विशेष कुर्सी का मॉडल बनाया है।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सूर्यांश पठानिया का मॉडल बेहतर रहा। इसी को देखते हुए निर्णायक कमेटी ने सूर्यांश पठानिया के मॉडल को राज्य स्तर के लिए चयनित किया। शुक्रवार को पाठशाला पहुंचने पर सूर्यांश पठानिया को प्रधानाचार्य परवेश चंदेल सहित अन्य स्टाफ ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल ने बताया कि जिला स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में मिनर्वा स्कूल के दो बच्चों ने भाग लिया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में तीन जिलों हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मिनर्वा संस्थान की ओर से विद्यार्थियों ने नवीन विचारों पर आधारित मॉडल प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने दिव्यांग शिक्षकों के लिए एक कुर्सी का मॉडल प्रस्तुत किया। इसमें बच्चों ने बताया कि इस चेयर की सहायता से दिव्यांग अध्यापक बच्चों को पढ़ाने में पूरी तरह से सक्षम होंगे। बच्चों ने मॉडल के माध्यम से बताया कि इस कुर्सी की सहायता से दिव्यांग अध्यापक ब्लैक बोर्ड पर बच्चों को आसानी से पढ़ा सकते हैं। प्रधानाचार्य परवेश चंदेल, राकेश चंदेल, विनय शर्मा, राजीव शर्मा आदि ने चयनित विद्यार्थी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed