{"_id":"69d8ff85c4b3c733b40d7367","slug":"mandi-scored-324-runs-for-the-loss-of-seven-wickets-on-the-first-day-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-157756-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पहले दिन मंडी ने सात विकेट खोकर बनाए 324 रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पहले दिन मंडी ने सात विकेट खोकर बनाए 324 रन
Fri, 10 Apr 2026 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में मंडी और हमीरपुर के बीच मुकाबला शुरू हुआ। पहले दिन का खेल खत्म होने तक मंडी ने सात विकेट खोकर 324 रन बना लिए हैं।
मंडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज अर्णव ठाकुर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 87 रन की पारी खेली। वहीं रजत ठाकुर ने 60, शुभम कुमार ने 67 और वृषांक शर्मा ने 24 रन का योगदान दिया। वैदुष्य 21 और चिराग 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इस पारी में तीसरे विकेट के लिए अर्णव और रजत ठाकुर के बीच 79 और चौथे विकेट के लिए शुभम और रजत के बीच 107 रन की साझेदारी हुई। इन साझेदारियों की बदौलत मंडी ने पहले दिन सात विकेट खोकर 324 रन बना लिए हैं। हमीरपुर की ओर से दिव्यांश शर्मा ने तीन और विवान ने दो विकेट हासिल किए।