फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cleaness activity in bls

Bilaspur News: बिलासपुर नप में आज से चलेगा स्वच्छता अभियान, वार्डों में होंगे विशेष कार्यक्रम

Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
cleaness activity in bls
कचरे के सही निस्तारण पर रहेगा जोर, चार डिब्बों में कचरा अलग रखने के बारे में किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोगों को कचरे के सही निस्तारण के प्रति जागरूक करने के लिए नगर परिषद बिलासपुर 17 सितंबर से एक माह का विशेष अभियान शुरू करेगी। स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत 17 अक्तूबर तक शहर के सभी वार्डों में अलग-अलग गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। अभियान में लोगों को केवल सफाई रखने के लिए जागरूक करने के बजाय कचरे को घर से ही अलग करने और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने पर विशेष जोर रहेगा।
नगर परिषद के अनुसार अभियान के दौरान शहर के वार्डों में स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, दुकानदारों, स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडरों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसका उद्देश्य स्वच्छता को केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी तक सीमित रखने के बजाय लोगों को भी इसकी जिम्मेदारी से जोड़ना है। अभियान के दौरान लोगों को कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण के लिए जागरूक किया जाएगा। नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों और स्ट्रीट वेंडरों को अलग-अलग श्रेणी के कचरे को निर्धारित डिब्बों में रखने की जानकारी दी जाएगी। स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छ ज्ञान यात्रा भी आयोजित की जाएगी। वार्ड स्तर पर भी सूचना, शिक्षा और संचार से जुड़ी गतिविधियां आयोजित होंगी।
विज्ञापन

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनभागीदारी से ऐसे स्थानों की सफाई कर उन्हें स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रयास होगा। इसके अलावा शहर के जलस्रोतों और जल निकायों की स्वच्छता व संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण गतिविधियां होंगी। नगर परिषद ने लोगों से घर और कार्यस्थल से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग रखने, सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने और स्वच्छता कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए नागरिकों की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छता अभियान तभी प्रभावी होगा, जब लोग रोजमर्रा की आदतों में भी कचरा अलग रखने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने को शामिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed