{"_id":"675ee1226d96b1c48200ff58","slug":"mandi-became-overall-winner-in-master-games-hamirpur-became-runner-up-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-128412-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मास्टर गेम्स में मंडी बना ओवर ऑल विजेता, हमीरपुर रहा उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मास्टर गेम्स में मंडी बना ओवर ऑल विजेता, हमीरपुर रहा उपविजेता
Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय मास्टर एथलीस्ट गेम्स के वॉलीबॉल मुकाबले के दौरान खिलाड़ी । संवाद
बिलासपुर में मंत्री राजेश धर्माणी ने किया राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स का समापन
प्रतियोगिता में 30 से अधिक आयु के 400 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू मैदान में चल रही 13वीं राज्य स्तरीय मास्टर गेम्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मुख्यातिथि के रूप में शिकरत की।
प्रतियोगिता में ऑल ओवर चैंपियन की ट्रॉफी मंडी ने जीती। हमीरपुर ओवरऑल उपविजेता रहा। पुरुषों की लंबी कूद के 30 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर के मनोज कुमार, 35 से अधिक आयु वर्ग मंडी के तुलसी राम, 40 से अधिक आयु वर्ग मंडी के राकेश कुमार, 45 से अधिक आयु वर्ग मंडी के रणवीर सिंह, 50 से अधिक आयु वर्ग में मंडी के शिव चंद, 55 से अधिक आयु वर्ग में मंडी के रूप लाल, 60 से अधिक आयु वर्ग में उधम सिंह, 75 से अधिक आयु वर्ग बिलासपुर के चुनी लाल विजेता रहे। डार्ट खेल में सोलन के मोहन लाल विजेता रहे। बिलासपुर के राजेंद्र शर्मा ने दूसरा और मंडी के सीआर यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुषों की 10 किलोमीटर दौड़ के 45 से अधिक आयु वर्ग में कांगड़ा के मिनोद गुलेरिया ने पहला स्थान प्राप्त किया। 50 से अधिक आयु वर्ग में कांगड़ा के यशपाल, 60 से अधिक आयु वर्ग में मंडी के दीनानाथ और 65 से अधिक आयु वर्ग में हमीरपुर के सुरेंद्र विजेता रहे।
जेवलीन थ्रो के 30 से अधिक आयु वर्ग बिलासपुर के अंकित, 35 से अधिक आयु वर्ग में मंडी के विशाल, 40 से अधिक आयु वर्ग मंडी के कुशल, 45 से अधिक आयु वर्ग में सोलन के गुरनाम सिंह, 50 से अधिक आयु वर्ग कुल्लू के हेम सिंह, 55 से अधिक आयु वर्ग में कुल्लू के कृष्ण लाल, 60 से अधिक आयु वर्ग में कुल्लू के नरेंद्र और 70 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर के वासुदेव विजेता रहे। पुरुषों की पांच किलोमीटर दौड़ के 35 से अधिक आयु वर्ग में हमीरपुर के मदन सिंह, 45 से अधिक आयु वर्ग में सिरमौर के अनिल कुमार, 50 से अधिक आयु वर्ग हमीरपुर के ओम प्रकाश, 55 से अधिक आयु वर्ग में शिमला के बलबीर सिंह विजेता रहे। महिलाओं की पांच किलोमीटर दौड़ के 35 से अधिक आयु वर्ग में बिलासपुर की वनीता कुमारी विजेता रही।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 11 जिलों से लगभग 400 मास्टर खिलाड़ियों ने भाग लिया। 30 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों को शामिल किया गया था। मंत्री राजेश धर्मानी ने कहा कि उन्हें आयोजन का हिस्सा बनकर व्यक्तिगत खुशी मिली। उन्होंने खिलाड़ियों के जोश और प्रतिस्पर्धा भावना की सराहना की। उन्होंने आयोजन समिति और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मास्टर गेम्स एसोसिएशन के राज्य सचिव तेजस्वी शर्मा, राज्य अध्यक्ष विनोद शर्मा पूर्व विधायक तिलक शर्मा, जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।