फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Made people aware about glaucoma disease in AIIMS

Bilaspur News: एम्स में ग्लूकोमा रोग पर लोगों को किया जागरूक

Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Made people aware about glaucoma disease in AIIMS
- नेत्र विज्ञान विभाग ने मनाया विश्व ग्लूकोमा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स के नेत्र विज्ञान विभाग ने विश्व ग्लूकोमा दिवस मनाया। इस मौके पर चिकित्सकों ने जागरूकता भाषण दिया। इसके बाद एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

छात्रों ने एम्स में आए लोगों को जागरूकता से संबंधित पर्चे वितरित किए गए। साथ ही आई ड्रॉप डालने का आदर्श तरीका भी समझाया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि 10 मार्च से 16 मार्च विश्व ग्लूकोमा जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। ग्लूकोमा मुक्त विश्व इस सप्ताह का मुख्य उद्देश्य है। इस बीमारी का उपचार न किए जाने पर अपरिवर्तनीय अंधता हो सकती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ की जांच और भी जरूरी हो जाती है जब रोगी 40 वर्ष और उससे अधिक का हो। लंबे कॉर्टिकोस्टेरॉइड का उपयोग, बार-बार चश्मा बदलने, उच्च मायोपिया या हाइपरमेट्रोपिया, कभी-कभी सिरदर्द और आंखों पर दबाव पड़ने से इस बीमारी की संभावना बढ़ जाती है। इस मौके पर ई-पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। इसमें एमबीबीएस छात्रों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed