फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Kick-punches inside the police post, one person's head exploded

Bilaspur News: पुलिस चौकी के अंदर चले लात-घूंसे, एक व्यक्ति का सिर फूटा

Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Kick-punches inside the police post, one person's head exploded
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में शुक्रवार को दो गुटों में झड़प हो गई। जब दोनों गुटों के लोगों को चौकी ले जाया गया तो वे पुलिस के सामने भी भिड़ गए। मारपीट में एक व्यक्ति के सिर पर चोट आई है।
विज्ञापन

घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांधी मार्केट में डंगे की खोदाई को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में खूब लात और घूंसे चले। मामले की सूचना सिटी चौकी को मिली।
विज्ञापन

पुलिस का एक दल मौके पर गया और दोनों गुटों के लोगों को पकड़ कर चौकी लाया गया। चौकी में दोनों गुटों में एक बार फिर बहसबाजी हो गई और पुलिस के सामने ही भिड़ गए। मारपीट में एक व्यक्ति सिर पर चोट लगने से लहूलुहान हो गया। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के लोगों छुड़ाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान आशिक अली निवासी वार्ड नंबर 7 बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों पक्षों की ओर से मामले की शिकायत चौकी में दी गई है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed