फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jal Shakti Department cracks down on water theft in Bilaspur city.

Bilaspur News: बिलासपुर शहर में पानी की चोरी पर जल शक्ति विभाग सख्त

Thu, 11 Jun 2026 11:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 11 Jun 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti Department cracks down on water theft in Bilaspur city.
सीधे नल से टुल्लू पंप लगाने वालों के कनेक्शन तुरंत काटने के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिलासपुर शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जल शक्ति विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग मुख्य पाइप लाइन और अपने नलों से सीधे टुल्लू पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं। इस अवैध गतिविधि के कारण शहर के आम नागरिकों को पर्याप्त और आवश्यकतानुसार पानी नहीं मिल पा रहा है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग, बिलासपुर के सहायक अभियंता प्यारे लाल ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर शहरवासियों को सख्त चेतावनी दी है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अचानक बढ़ गई है, लेकिन टुल्लू पंपों के सीधे इस्तेमाल के कारण पानी का दबाव (प्रेशर) कम हो जाता है। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों और लाइनों के आखिरी छोर पर बसे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी की इस बर्बादी और चोरी को रोकने के लिए अब निरीक्षण तेज किया जाएगा। जनता से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और पाइप लाइन से सीधे टुल्लू पंप न लगाएं। यदि कोई भी उपभोक्ता अपने नल में सीधे टुल्लू पंप का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो विभाग द्वारा उसका पानी का कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा। कनेक्शन काटे जाने के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई के लिए उपभोक्ता स्वयं पूरी तरह जिम्मेदार होगा। विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे पानी का सदुपयोग करें और यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति इस तरह सीधे पंप लगाकर पानी की चोरी कर रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत जल शक्ति विभाग को दें, ताकि सभी नागरिकों को उनके हक का पूरा पानी मिल सके।बिलासपुर शहर में पानी की चोरी पर जल शक्ति विभाग सख्त
विज्ञापन

सीधे नल से टुल्लू पंप लगाने वालों के कनेक्शन तुरंत काटने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भीषण गर्मी के प्रकोप के बीच बिलासपुर शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए जल शक्ति विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग मुख्य पाइप लाइन और अपने नलों से सीधे टुल्लू पंप लगाकर पानी खींच रहे हैं। इस अवैध गतिविधि के कारण शहर के आम नागरिकों को पर्याप्त और आवश्यकतानुसार पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गंभीर समस्या को देखते हुए जल शक्ति विभाग, बिलासपुर के सहायक अभियंता प्यारे लाल ने एक आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर शहरवासियों को सख्त चेतावनी दी है। गर्मी के मौसम में पानी की मांग अचानक बढ़ गई है, लेकिन टुल्लू पंपों के सीधे इस्तेमाल के कारण पानी का दबाव (प्रेशर) कम हो जाता है। इसके चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों और लाइनों के आखिरी छोर पर बसे घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पानी की इस बर्बादी और चोरी को रोकने के लिए अब निरीक्षण तेज किया जाएगा। जनता से अपील की है कि वे एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और पाइप लाइन से सीधे टुल्लू पंप न लगाएं। यदि कोई भी उपभोक्ता अपने नल में सीधे टुल्लू पंप का इस्तेमाल करता हुआ पाया जाता है, तो विभाग द्वारा उसका पानी का कनेक्शन तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा। कनेक्शन काटे जाने के बाद होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा या कानूनी कार्रवाई के लिए उपभोक्ता स्वयं पूरी तरह जिम्मेदार होगा। विभाग ने आम जनता से आग्रह किया है कि वे पानी का सदुपयोग करें और यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति इस तरह सीधे पंप लगाकर पानी की चोरी कर रहा है, तो इसकी सूचना तुरंत जल शक्ति विभाग को दें, ताकि सभी नागरिकों को उनके हक का पूरा पानी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed