फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Jagriti Mission gave 10 lakhs to the Chief Minister's Relief Fund

Bilaspur News: जागृति मिशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 10 लाख

Sat, 22 Jul 2023 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jagriti Mission gave 10 lakhs to the Chief Minister's Relief Fund
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगेड़ (बिलासपुर)। प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान को देखते हुए कई संस्था सहायता के लिए आगे आ रही हैं। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के राहत कोष में विश्व जागृति मिशन ने 10 लाख रुपये का सहयोग दिया।

घुमारवीं विश्व जागृति मिशन के प्रधान विद्या सागर शर्मा ने बताया कि प्रदेश के राहत कोष को 10 लाख रुपये की राशि सौंपी है। उन्होंने बताया कि जागृति मिशन की प्रदेश इकाई के सदस्यों ने शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की है और उन्हें चेक सौंपा। इस मौके पर शिमला इकाई के प्रधान हरी चंद गुप्ता, सुंदरनगर से प्यारेलाल गुप्ता, मंडल के संयोजक अखिलेश कपूर, कुल्लू मंडल के प्रधान पवन गुप्ता, मंडी मंडल प्रधान कश्मीर सिंह ठाकुर, अंब मंडल के प्रधान सतीश गोस्वामी, पालमपुर मंडल के प्रधान रविंद्र भारद्वाज, शिमला इकाई के नवीन गुप्ता, राजीव कुठियाला विशेष तौर पर मौजूद रहे। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जागृति मिशन सरकार के साथ खड़ा है तथा जरूरत आने पर और भी मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मदद करने पर संगठन का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed