फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   injured women died in hospital

सड़क हादसे में घायल राजमिस्त्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
injured women died in hospital
केमरी। दस दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल हुए राज मिस्त्री ने मुरादाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजमिस्त्री की मृत्यु से उनके घर में कोहराम मच गया है। परिजनों ने उनका कोहराम भरे माहौल में शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

केमरी थाना क्षेत्र के ग्राम रहसेना निवासी सुंदरलाल (30) राजमिस्त्री का कार्य करते थे। परिजनों के अनुसार 11 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह बाइक से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया स्थित अपनी ससुराल को जा रहे थे। बिलासपुर केमरी रोड स्थित ग्राम धावनी हसनपुर के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया था। गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया था। परिजनों ने उन्हें मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। मुरादाबाद के अस्पताल में शुक्रवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। उनकी मृत्यु की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने घर ले आए। शनिवार की दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। राज मिस्त्री को एक पुत्र व चार पुत्रियां बताई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed