फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   In the era of AI, skills will become the new defining factor of a career.

Bilaspur News: एआई के दौर में कौशल ही बनेगा कॅरिअर की नई पहचान

Mon, 24 Aug 2026 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the era of AI, skills will become the new defining factor of a career.
संस्कृत महाविद्यालय डंगार में आयोजित कॅरियर काउंसलिंग सत्र में उपस्थित विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज
विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बदलते रोजगार और भविष्य की जरूरतों के अनुसार कौशल विकसित करने की दी सलाह
विज्ञापन

संस्कृत महाविद्यालय डंगार में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय संस्कृत महाविद्यालय डंगार के कॅरियर काउंसलिंग प्रकोष्ठ ने विद्यार्थियों के लिए एक कॅरिअर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में एथेंस यूएसए टेक्नोलॉजिकल कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट पदमजीत सिंह उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को भावी कॅरियर के चुनाव से पूर्व कौशल विकास एवं गुणवत्ता अर्जित करने के संदर्भ में व्याख्यान दिया। साथ ही छात्रों की जिज्ञासाओं पर चर्चा करते हुए भविष्य सम्मत कौशल के बारे में छात्रों को जागरूक किया। इसी कार्यक्रम के द्वितीय सत्र के तहत टेक्नोलॉजिकल सॉल्यूशन कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर अरुण सिंह ने छात्रों को बेहतर कॅरिअर बनाने के लिए विविध सुझाव दिए। साथ ही विद्यार्थियों से कौशल अर्जन के साथ-साथ संयमित जीवन शैली अपनाने पर भी चर्चा की। दोनों सत्रों में वर्तमान में चल रहे एआई और इंटरनेट के उपयोग से कॅरिअर के विविध आयामों पर चर्चा की गई। इसमें छात्रों ने भी प्रश्न पूछे, जिनका समाधान दोनों मुख्य वक्ताओं ने किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि वर्तमान के बदलते समाज के परिप्रेक्ष्य में जहां पुराने रोजगार बदलकर नए रोजगार के अवसरों के रूप में स्थापित हो रहे हैं। इस समाज के अनुरूप हमें अपने कौशलों की अभिवृद्धि पर ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक डॉ. सन्नी कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed