फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachali artists created a lot of fun in Ajmerpur Summer Festival

Bilaspur News: अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव में हिमाचली कलाकारों ने मचाया जमकर धमाल

Thu, 04 Apr 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Himachali artists created a lot of fun in Ajmerpur Summer Festival
सांस्कृतिक संध्या में गायक हंसराज, जोनी ठाकुर और प्रिंस गर्ग ने दी प्रस्तुति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी में चल रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया। लोक कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी और पहाड़ी गानों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। गायक हंसराज, जोनी ठाकुर और प्रिंस गर्ग ने प्रस्तुतियां दीं। हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने अपने हास्य व्यंगों से पूरे पंडाल में जोश भर दिया। सांस्कृतिक संध्या में समाजसेवी कमलदेव राव ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक संध्या का आगाज किया। कमेटी की तरफ से मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। गायक हंसराज ने ठंडी-ठंडी हवा जे चलदी गीत पर दर्शकों को खूब झुमाया। अन्य कलाकारों ने दिल वे माही, इस गराएं देया लंबड़ा ओ, अछरिये, नाटी रा चस्का, हाय प्यारुआ बेईमाना के अलावा हिंदी, पंजाबी और नाटियां प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान करतार चौधरी, तरसेम सिंह पठानिया, नंदलाल शर्मा, संजीव गौतम, जेके शर्मा, परमानंद ठाकुर, पूर्व निदेशक राज्य सहकारी बैंक दिनेश शर्मा, प्रतिमा चौहान नूतन, नवीन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed