फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Heard problems

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री ने सुनीं समस्याएं

Sat, 19 Sep 2020 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
Heard problems
खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग घुमारवीं में लोगों की समस्याओं को सुनते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने घुमारवीं में जन समस्याओं को सुना। इस मौके पर लगभग 50 लोगों ने विभागों से संबंधित समस्याएं उठाईं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया। कुछ समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। कोविड जैसी महामारी के चलते प्रदेश में विकास की रफ्तार थोड़ी धीमी हुई थी। अब प्रदेश ने फिर विकास की रफ्तार पकड़ ली है। हर काम में तेजी आ रही है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्य प्रदेश में तीव्र गति से चल रहे हैं। लोगों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 का संकट प्रदेश में बढ़ा है। राज्य सरकार ने कोविड-19 कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने काम के साथ-साथ कोरोना वायरस से बचने के लिए दिए दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति 1100 नंबर पर फोन कर समस्याएं दर्ज करवा सकता है। इसका निश्चित अवधि में संबंधित विभाग की ओर से समाधान किया जाना अनिवार्य बनाया गया है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण दीपक कपिल, सहायक अभियंता जल शक्ति यशपाल शर्मा, सहायक अभियंता विद्युत नरेश रणौत, मंडल महामंत्री राजेश शर्मा, लाला दुनी चंद के अतिरिक्त अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed