{"_id":"5e84bd558ebc3e72b1179394","slug":"health-bilaspur-news-sml3292630161","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के सर्वे को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने किया टीमों का गठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि कोविड-19 की गंभीरता को देखते हुए सरकार के आदेशों के अनुसार बिलासपुर जिले में घर-घर का सर्वेक्षण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें कोरोना वायरस से संबंधित सर्वेक्षण कार्य 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक करेंगी। इसके चलते लोगों से बातचीत करके कोराना वायरस के लिए डाटा जुटाया जाएगा और अगर उन्हें जांच पड़ताल में कोई संदिग्ध लगता है तो वे दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करेंगी और उच्चाधिकारियों को ऑनलाइन व लिखित में सूचना देंगी।
उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बारे में लोगों को सामाजिक दूरी, हैंड हाईजीन, स्वास्थ्य हाईजीन इत्यादि के बारे में भी बातचीत करके लोगों को जागरूक करेंगे।
हर टीम में स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाएं और पुरुष, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक महिलाएं स्वास्थ्य पर्यवेक्षक पुरुष, चिकित्सा अधिकारी महिला आरवीएसके टीम, चिकित्सा अधिकारी पुरुष आरवीएसके टीम, फार्मासिस्ट राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरवीएसके) टीम, एएनएम बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरवीएसके) टीम, स्वास्थ्य शिक्षक, चिकित्सा अधिकारी तथा आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट नंबर 1 टीम सदस्य होंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जहां आशा कार्यकर्ता नहीं होंगी वहां उस क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता होंगी। हर टीम एक दिन में 30 घरों का सर्वे करेंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त जनता से अनुरोध किया है कि सभी लोग कोरोना वायरस के बारे में टीमों से पूरी जानकारी हासिल करें और इस सर्वेक्षण कार्य में टीमों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि टीमें जैसे आपको कहेंगी उसी के अनुसार अनुसरण करना होगा ताकि इस महामारी से अपने देश-प्रदेश व बिलासपुर को बचाया सके। उन्होंने कहा कि आपका पूर्ण सहयोग ही इस महामारी का बचाव है।