फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health

उत्तराखंड में मिले कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Health
बिलासपुर। नगर से फरार हुए कोरोना संक्रमित वृद्ध उत्तराखंड में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्साधिकारी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सतेंद्र सिंह ने बताया कि नगर के मोहल्ला तीरथ कालोनी निवासी एक बुजर्ग दो जनवरी को अस्पताल में बुखार की दवाई लेने के लिए आए थे। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में वह पाजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब बुजुर्ग के घर गई तो पता चला कि वह घर पर नहीं हैं बल्कि कहीं गए हुए हैं जिसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी थी। बुधवार को पता चला कि वो रुद्रपुर में एक संबंधी के घर पर रह रहे हैं। रामपुर सीएमओ के द्वारा रुद्रपुर सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed