{"_id":"65d9caeb8aed1a4e0f071605","slug":"guru-ravidas-raised-voice-against-evils-in-society-bjp-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113580-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में बुराइयों के खिलाफ गुरु रविदास ने उठाई आवाज : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में बुराइयों के खिलाफ गुरु रविदास ने उठाई आवाज : भाजपा
विज्ञापन
-गुरु रविदास जयंती पर पट्टा और बलड़ा में आयोजित हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। गुरु रविदास जयंती पर घुमारवीं के पट्टा और बलड़ा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रकट किए और कहा कि गुरु रविदास ने समाज में फैली बुराइयों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। सभी ने गुरु रविदास की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि संत रविदास बेहद धार्मिक स्वभाव के थे। रविदास भक्तिकालीन संत और महान समाज सुधारक थे। उन्होंने भगवान की भक्ति में समर्पित होने के साथ अपने सामाजिक और पारिवारिक कर्तव्यों काे भी बखूबी निभाया। बिना भेदभाव के आपस में प्रेम करने की शिक्षा दी और इसी तरह से वह भक्ति के मार्ग पर चलकर संत रविदास कहलाए। उनके उपदेशों और शिक्षाओं से आज भी समाज को मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने अपने जीवन काल में समाज में फैली कई बुराइयों और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान भी दिए हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि 15वीं शताब्दी में रविदास ने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भक्ति और ज्ञान के लिए ही उनका जीवन समर्पित रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई गीत, दोहे और भजनों की रचना की, जो मानव जाति को आत्मनिर्भरता, सहिष्णुता और एकता का संदेश देने का काम करते हैं। उन्होंने समाज से जातिवाद, भेदभाव और सामाजिक असमानता के भाव को हटाकर भाईचारे और सहिष्णुता का भाव अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग, घुमारवीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, लेखराम कौल, हेमराज, अजय, प्रताप राव, बिशन दास, जैसी राम, सुरेंद्र और रक्षा कपिल सहित अन्य उपस्थित थे।