फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government to make extremely poor families self-reliant; selection of eligible beneficiaries to be completed by September 20.

Bilaspur News: अति निर्धन परिवारों को आत्मनिर्भर बनाएगी सरकार, 20 सितंबर तक होगा पात्रों का चयन

Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Government to make extremely poor families self-reliant; selection of eligible beneficiaries to be completed by September 20.
ग्राम पंचायत पनोह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:
अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए जिले में अब तक 7786 परिवार चयनित
विज्ञापन

हर माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को मिलेगी 1500 रुपये सम्मान निधि
औहर, बकरोआ, अमरपुर, पनोह और आवारी खलीन में मंत्री राजेश धर्माणी ने किया पात्र परिवारों से किया संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े अति निर्धन परिवारों को सरकारी योजनाओं की मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने को प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना इसी उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों को 20 सितंबर तक सभी पात्र परिवारों का चयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
रविवार को धर्माणी ने ग्राम पंचायत पनोह के घुमारवीं, दकड़ी और फटोह तथा ग्राम पंचायत बकरोआ के औहर, बकरोआ, अमरपुर, पनोह और आवारी खलीन में योजना के तहत पात्र परिवारों से जन संवाद किया। उन्होंने कहा कि योजना का शुभारंभ गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्तूबर को किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के करीब दो लाख अति निर्धन परिवारों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

धर्माणी ने बताया कि बिलासपुर जिले में अब तक 7786 परिवारों का चयन किया जा चुका है। इनमें घुमारवीं विकासखंड के 2266, सदर के 2695, झंडूता के 2304 और श्री नयना देवी जी विकास खंड के 521 परिवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में अनाथ बच्चों वाले परिवार, विधवा और तलाकशुदा महिलाओं के परिवार, 27 से 59 वर्ष की आयु के बीच सक्षम कमाने वाला सदस्य न होने वाले परिवार तथा गंभीर बीमारी या दिव्यांगता के कारण कमाने वाले सदस्य के असमर्थ होने वाले परिवारों को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि पात्र परिवारों को हर माह 300 यूनिट निशुल्क बिजली दी जाएगी। 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक सम्मान निधि मिलेगी। कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों को चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान बनाने के लिए वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। परिवार की वार्षिक आय सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई है, जबकि कमाने वाले सदस्य की दिव्यांगता की पात्रता 50 से घटाकर 40 प्रतिशत की गई है।

धर्माणी ने कहा कि योजना के तहत चयनित करीब दो लाख परिवारों में लगभग एक लाख ऐसे हैं, जो पहले आईआरडीपी और बीपीएल का लाभ नहीं ले पाए थे।
घुमारवीं में विकास कार्यों पर 80 करोड़ से अधिक खर्च
धर्माणी ने कहा कि घुमारवीं क्षेत्र में संपर्क सड़कों के निर्माण और सुधार पर 80 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। भगेड़ में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। भगेड़ जंक्शन में रेन शेल्टर बनाने और जमीन उपलब्ध होने पर बस स्टैंड निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बकरोआ पंचायत में हिमुडा के सहयोग से कमर्शियल कॉम्प्लेक्स विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि औहर में करीब 150 करोड़ रुपये से पर्यटन परिसर विकसित किया जा रहा है। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए 33 केवी सब स्टेशन भी स्थापित किया जा रहा है।

ग्राम पंचायत पनोह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:

ग्राम पंचायत पनोह में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत:

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed