-बड़ी माली के फाइनल में हुई बराबरी
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर की औहर पंचायत के शीतला माता मंदिर में आयोजित दंगल में छोटी माली कोटधार के गोलू ने जीती, वहीं बड़ी माली का फाइनल बराबरी पर रहा। दंगल में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का आयोजन शीतला माता मंदिर कमेटी ने किया। दंगल में बड़ी और छोटी माली का आयोजन किया गया। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले में पहलवानों के बीच कड़ी टक्कर हुई। छोटी माली का फाइनल कोटधार क्षेत्र के गोलू ने जीता। इसके बाद बड़ी माली का फाइनल दिल्ली के राज कुमार और जम्मू के कुलवीर के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने मुकाबले का जीतने के लिए पूरा दम लगाया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अंत में का मुकाबला बराबरी पर समाप्त हुआ। दोनों पहलवानों को 2,100-2,100 रुपये का इनाम दिया गया। वहीं, छोटी माली के विजेता गोलू को 800 रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 800 रुपये का इनाम दिया गया। शीतला माता मंदिर कमेटी के प्रबंधक बली राम गर्ग ने दंगल के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर सुभाष गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, दीप चंद कौशल, राहुल और राजेंद्र मौजूद रहे।