फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Giving Rs 3 to farmers through DBT is a historic decision: Jitram

किसानों को तीन रुपये डीबीटी के माध्यम से देना ऐतिहासिक निर्णय : जीतराम

Sun, 20 Jul 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 20 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Giving Rs 3 to farmers through DBT is a historic decision: Jitram
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते कामधेनू मंच के पदाधिकारी। संवाद
कामधेनू हिमकारी मंच ने जताया सीएम का आभार
विज्ञापन

मंच ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए पांच लाख रुपये

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दुग्ध उत्पादकों को तीन रुपये डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से देने पर कामधेनू हिमकारी मंच ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। मंच के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिमला में मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मंच ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये भी प्रदान किए।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंच के सचिव जीतराम कौंडल ने कहा कि मिल्कफेड के साथ जुड़े दुग्ध उत्पादकों को उच्चतम रेट देने के साथ साथ, जो दुग्ध उत्पादक प्रदेश की अन्य सोसायटी के साथ जुड़े हैं, उनको भी मुख्यमंत्री ने तीन रुपये प्रतिलीटर प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को मंच ने स्वयं सहायता समूह के 200 लोगों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात की और उनका आभार जताया। जीतराम ने कहा कि कामधेनु हितकारी मंच 2001 से डेयरी गतिविधियों के माध्यम से किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। पहले दिन 10-12 किसान परिवारों से एकत्रित 37 लीटर दूध के संग्रहण के साथ संस्था का सफर शुरू हुआ। वर्तमान में मंच के साथ 80 ग्राम पंचायतों के 400 गावों के 6,000 से अधिक किसान परिवार जुड़ चुके हैं, जिनके घर द्वार से प्रतिदिन 50,000 लीटर से अधिक दूध का एकत्रीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों के हितों के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो साल में ही मुख्यमंत्री से समर्थन मूल्य को बहुत अधिक बढ़ाया है, जो किसानों के लिए लाभकारी है। उन्होंने बताया कि मंच ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की और भविष्य की योजनाओं को लेकर उनसे चर्चा की। साथ ही प्रदेश में आई आपदा के लिए राहत कोष में पांच लाख रुपये दिए। इस मौके पर संस्था के प्रधान नानक चंद और सदस्य देवराज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed