{"_id":"67922b5542d8d209890a217b","slug":"girl-students-body-found-in-a-well-near-her-house-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-130779-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रात को अचानक घर से निकली, सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रात को अचानक घर से निकली, सुबह कुएं में मिला छात्रा का शव
Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना के अंतर्गत पंचायत कोटलु ब्राह्मणा के गांव कोटलु बिंदडे में वीरवार सुबह एक लड़की का शव कुएं में मिला। लड़की रात को ही लापता हो गई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रिद्धिमा (16) बुधवार रात को अपनी बहनों के साथ कमरे में बैठकर पढ़ रही थी। रात करीब 11:00 बजे कमरे से बाहर निकली, लेकिन काफी देर तक नहीं लौटी। बहनों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। सुबह करीब 3:00 बजे परिजनों ने घर के नजदीक कुएं में देखा तो शव दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने पर घुमारवीं थाना से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकाला। रिद्धिमा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं में ग्यारहवीं की छात्रा थी। रिद्धिमा गरीब परिवार से संबंध रखती है। रिद्धिमा के पिता भी काफी समय से बीमार चल रहे हैं और आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन हैं। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगा सकेगा। मामले की छानबीन जारी है।