{"_id":"654a16d24c0ced9ab70bd750","slug":"genetic-opd-started-for-senior-citizens-in-aiims-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8293-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की जेनेटिक ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की जेनेटिक ओपीडी
विज्ञापन
- हर सोमवार, बुधवार को 2:00 से 5:00 बजे तक होती है जांच
-वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुई बैठक में उठे मुद्दों का जल्द होगा समाधान:उपायुक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स में जेनेटिक ओपीडी आरंभ की गई है, जो प्रति सोमवार, बुधवार को 2:00 से 5:00 बजे तक कार्य करती है। इसमें केवल वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण ही किए जाते हैं। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा के संबंध में भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन सक्रियता से कार्य कर रहा है। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने वरिष्ठ नागरिकों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निपटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि रोड़ा सेक्टर बिलासपुर में वर्ष से चल रहे सब पोस्ट ऑफिस ब्रांच को फिर से रौड़ा सेक्टर में ही रखने की वरिष्ठ नागरिकों की मांग के संबंध में पोस्टल डिपार्टमेंट के उच्च अधिकारियों से शिमला में बात करने का आश्वासन दिया। नागरिकों ने शहर में लावारिस पशुओं की समस्या को प्रमुखता से रखा। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में स्वयं विभिन्न गो सदनों से संपर्क कर लावारिस पशुओं को वहां रखने के संबंध में विस्तारीकरण की योजना पर विचार कर रहे हैं। नगर परिषद की सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए पंचायती क्षेत्र में पूर्व की भांति स्ट्रीट लाइटें लगाने, कूड़ा उठाने संबंधी समस्या के समाधान के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के लिए सीमेंट कंक्रीट की पौड़ियों,टीन की छत डालने के लिए प्रारंभिक तौर पर दो लाख की राशि देने के लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए। एम्स अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने के संबंध में व्यवस्था कायम करने के लिए उन्होंने एम्स अधिकारियों से बात की। एम्स बिलासपुर से बैठक में मौजूद चिकित्सक ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एम्स में जेनेटिक ओपीडी आरंभ की गई है, जो प्रति सोमवार, बुधवार को 2:00 से 5:00 बजे तक कार्य करती है। इसमें केवल वरिष्ठ नागरिकों के परीक्षण ही किए जाते हैं। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सुविधा के संबंध में भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि कोर्ट से लिंक रोड राष्ट्रीय राजमार्ग तक विस्तारीकरण एवं मरम्मत के लिए चार लाख 10 हजार की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने गुरुद्वारा चौक से इंदिरा भवन जिला लाइब्रेरी तक पैदल रास्ते के संबंध में भी अधिकारियों को निरीक्षण कर सूचित करने के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के अधिकारियों को एम्स बिलासपुर को चलने वाली इलेक्ट्रिक बस को दोपहर के समय शहर की परिक्रमा करते हुए चलाने के संबंध में भी संभावनाओं का पता लगाकर सूचित करने के निर्देश दिए।
बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को सेवा प्रदान करने के लिए अलग लाइन लगाने संबंधी व्यवस्थाओं की सुनिश्चितता के लिए उन्होंने अग्रिम बैंक अधिकारी को गंभीरता से प्रयास करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र बरठीं में प्रमाणित बीजों की उपलब्धता के साथ कृषकों को विभिन्न परामर्श प्रदान करने के संबंध में पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय से संपर्क कर अमल में लाने की बात कही। 15 अगस्त, 26 जनवरी, राष्ट्रीय त्योहार एवं नलवाड़ी मेले के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को कार्यक्रम स्थल पर सम्मानजनक सीट प्रदान करने को भी सहजता के माना। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिकों ने शहर में आ रही विभिन्न समस्याओं के प्रति भी उपायुक्त का ध्यान आकर्षित किया। जिसके तहत सड़कों की समस्या,पानी की समस्या के संबंध में उपायुक्त ने शहर में दो समय पानी छोड़ने की संभावना के लिए जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए। बंद पड़ी नालियों और कूड़ा कर्कट समस्या के प्रति नगर परिषद के अधिकारियों को निवारण के निर्देश दिए। शहर में सड़क के दोनों ओर गाड़ियों को खड़ा करने से वरिष्ठ नागरिकों को पेश आने वाली समस्याओं को देखते हुए इस संबंध में भी पुलिस अधिकारियों से बात करने का आश्वासन दिया। जिले में नशे की समस्या से निजात पाने के लिए वरिष्ठ नागरिकों ने स्वैच्छिक आधार पर स्कूलों में जाकर जानकारी व जागरूकता प्रदान करने के लिए अपनी सेवाएं देने को कहा, जिसका उपायुक्त ने आभार प्रकट किया। विगत आपदा को देखते हुए जिले में भवन निर्माण को तकनीक के आधार पर बनाया जाए। इस संबंध में विभिन्न तकनीकी सेवाओं से सेवानिवृत अधिकारियों ने मिस्रियों व निर्माण कर्ताओं को प्रशिक्षण देने के लिए अपने अनुभवों को साझा करने की बात भी कही। बैठक में सहायक आयुक्त उपायुक्त राजीव ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर के अध्यक्ष आर एल शर्मा, महासचिव मस्तराम वर्मा ,वरिष्ठ उप प्रधान आर एल संख्यान,राजकुमार टाडू, मनमोहन भंडारी ,कांत शर्मा, रक्षा टाडु तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।