फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   FIR registered agaisnt truck operators for organising rally against ACC Barmana cement company

बरमाणा में एसीसी के खिलाफ रोष रैली निकालने वाले ऑपरेटरों पर केस दर्ज

Fri, 19 Aug 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
FIR registered agaisnt truck operators for organising rally against ACC Barmana cement company
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बरमाणा थाना के तहत एसीसी सीमेंट उद्योग प्रबंधन के खिलाफ रोष रैली निकालने वाले ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ यातायात बाधित करने को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले को लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीडीटीएस बरमाणा की ओर से सीमेंट डिमांड कार्य को लेकर हड़ताल की जा रही है। पिछले 10 दिन से यह हड़ताल जारी है, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर ऑपरेटरों ने रोष स्वरूप बरमाणा बीडीटीएस मैदान से एसीसी कंपनी के मेन गेट तक वीरवार को रोष रैली निकाली थी। बीडीटीएस प्रधान जीतराम गौतम की अगुवाई में यह रैली निकाली गई थी, जिसमें ट्रक ऑपरेटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से मेन गेट नहीं खोलने के चलते रोष स्वरूप गुस्साए ट्रक ऑपरेटरों ने बरमाणा के मुख्य चौक पर एनएच 103 पर प्रदर्शन किया। इससे यातायात भी बाधित हुआ।
करीब आधे घंटे बाद एसीसी प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री का मेन गेट खोला गया। इसके बाद इन ऑपरेटरों का प्रदर्शन हुआ, लेकिन लंबे समय पर यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा।
ऑपरेटरों के नेशनल हाईवे के बीचों बीच हड़ताल पर बैठने से यातायात बाधित होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से अब कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस की ओर से यातायात ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर ट्रक ऑपरेटरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को लेकर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed