फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fine for illigal mining

अवैध खनन करते पकड़ा ट्रैक्टर चालक, 4720 जुर्माना वसूला

Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
fine for illigal mining
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना के बम्म क्षेत्र में सीर खड्ड में अवैध खनन करते हुए पुलिस ने एक ट्रैक्टर को पकड़ा है। चालान काट कर 4720 रुपये जुर्माना वसूला है। अवैध खनन से सीर खड्ड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अवैध खनन को रोकने के लिए पुलिस चालान तो काट रही है लेकिन खड्ड में अवैध खनन बढ़ता ही जा रहा है। खड्ड पर बने कई पुलों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। खनन के कारण कई पेयजल स्कीमें खतरे में पड़ चुकी हैं। रोजाना दर्जनों ट्रैक्टर खड्ड से रेत और बजरी निकाल रहे हैं। अवैध खनन खड्ड किनारे बसे दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। खड्ड किनारे से उपजाऊ जमीन बहती जा रही है। लेकिन अवैध खनन को रोकने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि पुलिस अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसती है। शनिवार को बम्म क्षेत्र में ट्रैक्टर का चालान कर 4720 रुपये जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed