फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Engineering student living in rented room missing

Bilaspur News: किराये के कमरे में रह रहा इंजीनियरिंग का छात्र लापता

Sat, 23 Nov 2024 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 23 Nov 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Engineering student living in rented room missing
-नोट पर लिखा, मुझे ढूंढने का प्रयास न करें मैं खुद वापस आऊंगा
विज्ञापन

-पुलिस ने शुरू की मामले की छानबीन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में पढ़ाई कर रहा एक छात्र लापता हो गया। छात्र कॉलेज के समीप एक किराये के कमरे में रह रहा था। पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में बिलासपुर निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा हाईड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ाई कर रहा है। 17 नवंबर को वह कॉलेज से घर आया था। अगली सुबह वह बस से वापस कॉलेज चला गया। बंदला में वह एक किराये के कमरे में रहा रहा था। शुक्रवार सुबह इसने अपने बेटे को फोन किया तो फोन बंद आया। जब इसने मकान मालिक को फोन किया तो मकान मालिक ने बताया कि कमरे में कुंडी बाहर से लगी हुई। उसका फोन भी यहां है और एक नोट भी यहां लिखा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्र पढ़ाई के कारण भी परेशान था और किसी से अधिक बातचीत नहीं करता था। नोट में छात्र ने लिखा था कि उसे ढूंढने का प्रयास न करें। वह खुद वापस आ जाएगा। यह छात्र कॉलेज के साथ ही स्थित एक मकान में रहता था। पुलिस ने मौके पर जाकर भी छानबीन की और साक्ष्य जुटाए हैं। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर शिव चौधरी ने बताया कि छात्र के पिता ने थाना में बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed