{"_id":"6a91c6d1e7b44ef685033b12","slug":"students-of-polytechnic-kalol-secured-packages-of-up-to-five-lakh-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166463-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पॉलिटेक्निक कलोल के विद्यार्थियों को मिला पांच लाख तक का पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पॉलिटेक्निक कलोल के विद्यार्थियों को मिला पांच लाख तक का पैकेज
विज्ञापन
शाहतलाई स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक बिलासपुर (कलोल) के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्
नौ कंपनियों ने किया मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। राजकीय पॉलिटेक्निक बिलासपुर (कलोल) के मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर संस्थान का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यार्थियों को अधिकतम पांच लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला है।
विद्यार्थियों के चयन के लिए नौ कंपनियां संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंचीं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने तीन विद्यार्थियों का पांच लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन किया। सीजी पावर ने नौ विद्यार्थियों को 4.5 लाख, सुजुकी मोटर्स ने छह को 3.6 लाख और लेमन ट्री होटल्स ने तीन विद्यार्थियों को 3.5 से चार लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी दी।
इसके अलावा अल्टरनिक लिमिटेड ने चार विद्यार्थियों को 2.9 लाख, सिकल इनोवेशन और गोदरेज इंडस्ट्रीज ने एक-एक विद्यार्थी को तीन लाख, जाइडस फार्मास्युटिकल्स ने दो विद्यार्थियों को 2.75 लाख और डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने सात विद्यार्थियों को 2.5 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयनित किया।
विज्ञापन
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी सुमित शर्मा ने बताया कि मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सभी इच्छुक एवं पात्र अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का विभिन्न कंपनियों में चयन हो चुका है। प्रधानाचार्या अनीता जोशी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है।
31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी काउंसलिंग
संस्थान की रिक्त सीटों के लिए केंद्रीकृत ऑफलाइन काउंसलिंग राजकीय पॉलिटेक्निक सुंदरनगर में होगी। द्वितीय वर्ष में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त और प्रथम वर्ष के अभ्यर्थी 1 सितंबर को सुबह 11:30 बजे से पहले मूल दस्तावेजों के साथ पहुंच सकते हैं।