{"_id":"6a91cdd9148316f0340e3b7d","slug":"naina-devi-teachers-to-stage-a-protest-in-shimla-relay-hunger-strike-begins-today-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166466-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी के शिक्षक शिमला में देंगे धरना, आज से क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी के शिक्षक शिमला में देंगे धरना, आज से क्रमिक अनशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का नलिया निर्णय, चार पदाधिकारियों की ड्यूटी तय
न्यू कांप्लेक्स सिस्टम समेत मांगों को लेकर आंदोलन में खंड की भागीदारी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्री नयना देवी जी खंड की वर्चुअल बैठक शुक्रवार को खंड प्रधान राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि शिमला में मांगों को लेकर चल रहे राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के क्रमिक अनशन में श्री नयना देवी देवी खंड के शिक्षक बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।
खंड की ओर से क्रमिक अनशन में भाग लेने की बारी 35वें क्रम पर 29 अगस्त को दोपहर दो बजे से 30 अगस्त को दोपहर दो बजे तक निर्धारित की गई है। निदेशालय के बाहर क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए खंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी, खंड वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह, राज्य सह सचिव राजकुमार और जिला उप प्रधान दिनेश राणा के नाम तय किए गए हैं। बैठक में संघ के आंदोलन की आगामी रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों की मांगों को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है और सरकार से जल्द सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा की अध्यक्षता में 11 जुलाई को जिला कांगड़ा के बनखंडी स्थित मां बगलामुखी मंदिर से आशीर्वाद लेने के बाद मांगों को लेकर यात्रा शुरू की गई थी। यह यात्रा 25 जुलाई को शिमला पहुंची थी। इसके बाद 26 जुलाई को ऐतिहासिक चौड़ा मैदान में न्यू कंपलेक्स सिस्टम सहित अन्य मांगों के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया था। संघ के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए थे और उन्होंने पांच सितंबर तक मांगों को मानने का आश्वासन दिया था। संघ ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा में मांगें पूरी होने का विश्वास जताया है।