{"_id":"6a91c765186481d3e90292b2","slug":"12-senior-pensioners-honored-in-kutheda-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-166492-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कुठेड़ा में 12 वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कुठेड़ा में 12 वरिष्ठ पेंशनरों को किया सम्मानित
विज्ञापन
कुठेड़ा में आयोजित पेंशनर सम्मान समारोह में पेंशनरों को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं खंड इकाई ने किया वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन
2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जल्द देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की घुमारवीं खंड इकाई कुठेड़ा के वार्षिक सम्मान समारोह में 75 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 12 वरिष्ठ पेंशनरों को टोपी, शाल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्यातिथि समाजसेवी लेख राम धीमान ने पेंशनरों को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान पेंशनरों ने वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभ, ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का जल्द भुगतान करने की मांग भी उठाई।
समारोह इकाई प्रधान जोगिंद्र सिंह वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के गायन से हुआ। जिला महामंत्री नरोत्तम धीमान ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि इकाई प्रधान ने पेंशनरों और अतिथियों का स्वागत किया।
बैठक में पेंशनरों की विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने कहा कि वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के कई वित्तीय लाभ अभी लंबित हैं। उन्होंने सरकार से ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट समेत अन्य लंबित देय राशि का जल्द भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन
पेंशनरों ने 15 अगस्त को सरकार की ओर से की गई घोषणा का स्वागत किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि लंबित हकों का जल्द भुगतान नहीं किया गया तो जिला बिलासपुर में आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस संबंध में आगामी सितंबर में होने वाली जिला स्तरीय बैठक में आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
समारोह में जोगिंद्र वर्मा, हुक्म सिंह ठाकुर, जगदीश दिनेश, नरोत्तम धीमान, चमन सिंह ठाकुर, प्रकाश ठाकुर और सुनील शर्मा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राज्य महासचिव हुक्म सिंह ठाकुर, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव नरोत्तम धीमान, घुमारवीं खंड प्रधान सुनील शर्मा, स्वारघाट खंड प्रधान चमन सिंह ठाकुर और सदर खंड प्रधान प्रकाश ठाकुर सहित करीब 65 पेंशनरों ने भाग लिया।