{"_id":"5df66cef8ebc3e87f34d7808","slug":"employs-bilaspur-news-sml3177528110","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र बने एसबीआई अनुबंध और कैजुअल जिला कमेटी के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र बने एसबीआई अनुबंध और कैजुअल जिला कमेटी के अध्यक्ष
विज्ञापन
बिलासपुर में एसबीआई कांट्रेक्ट व कैजुअल संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। बिलासपुर में एसबीआई अनुबंध और कैजुअल कार्यकर्ता संघ की बैठक राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई जिसमें कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान की मांग की गई।
बैठक में भारतीय मजदूर संघ बिलासपुर के अध्यक्ष शालिग्राम, सचिव नानक चंद, एसबीआई अनुबंध और कैजुअल वर्कर यूनियन की प्रभारी दीपिका कपूरिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि एसबीआई प्रबंधक वर्ग प्रदेश और जिले के अनेक बैंकों में कार्यकर्ताओं को न्यूनतम वेतन का भुगतान नहीं कर रहा है। कई ठेकेदार कार्यकर्ताओं को निर्धारित वेतनमान से कम वेतन दे रहे हैं जो कि श्रम नियमों का उल्लंघन है।
राजेंद्र कुमार ने कहा कि बहुत से कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई और छुट्टियां नहीं दी जा रही हैं। यूनियन ने बैठक में मांग की है कि सभी कर्मचारियों को केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित न्यूनतम वेतनमान दिया जाए वहीं स्वीकृत पदों पर उन्हें नियमित किया जाए।
विज्ञापन
बैठक में संघ की जिला कमेटी का चुनाव किया गया जिसमें एसबीआई के राजेंद्र को अध्यक्ष, एसबीआई के सुरेश को उपाध्यक्ष, परमिंदर कौर को सहसचिव, पूनम को कोषाध्यक्ष, राकेश को सचिव, कमला देवी, रविंद्र कुमार, रोशनी, प्रताप सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया।