फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

औहर पंचायत में एक उपप्रधान और एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार ने नाम लिया वापस

Wed, 06 Jan 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
election
भगेड़ (बिलासपुर)। घुमारवीं विकास खंड के तहत ग्राम पंचायत औहर में प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न वितरित कर दिए गए हैं। एक उपप्रधान के उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया। वार्ड चार औहर में एक वार्ड सदस्य ने नाम वापस लिया। इस कारण दूसरा प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया। वहीं वार्ड 6 बड़ोआ में एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया। अब दो प्रत्याशियों में सीधी टक्कर होगी। पंचायत प्रधान पद के लिए चार महिला प्रत्याशी चुनावी समर में उतरी हैं। तीन महिलाओं ने पहली बार प्रधान पद के लिए दावेदारी जताई है। जबकि एक महिला प्रत्याशी ने पूर्व में जिला परिषद में सेवाएं दी हैं। उपप्रधान पद के लिए 11 प्रत्याशियों में मुकाबला होगा। कुछ पूर्व प्रधान अब उपप्रधान पद के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कुछ पूर्व वार्ड पंच भी उपप्रधान पद के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। वार्ड सेपड़ा में दो तथा वार्ड तीन में प्रत्याशियों में सीधी टक्कर होगी। जबकि वार्ड नंबर 7 में दो प्रत्याशियों में सीधा मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed