फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ego takes away intelligence and knowledge: Pravesh

बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है अहंकार : प्रवेश

Wed, 30 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ego takes away intelligence and knowledge: Pravesh
श्रीमद्भागवत कथा में सुनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। झंडूता के प्राचीन शिव मंदिर मनण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के आठवें दिवस पर पंडित प्रवेश शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग भी सुनाया।

कथा व्यास ने बताया कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वे स्वयं ही समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्री कृष्ण गोकुल पहुंच गए। कहा कि जब-जब धरती पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। जैसे ही कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ पूरा पंडाल जयकारों से गूंजने लगा। श्रीकृष्ण जन्म उत्सव पर नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर जमकर झूमे। एक-दूसरे को श्रीकृष्ण जन्म की बधाई दी गई और मक्खन व मिठाई बांटी गई। कथा महोत्सव में भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। पंडित प्रवेश ने कहा कि बैकुंठ धाम जाने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का रसपान हर व्यक्ति को करना चाहिए। कथा के आयोजक सतपाल शर्मा, छोटा राम व रमेश ने बताया कि 31 अक्तूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed