{"_id":"677a8998f4e49d205e0598a9","slug":"due-to-shortage-of-teachers-children-are-taking-admission-in-private-schools-union-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-129705-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की कमी से बच्चे निजी स्कूलों में ले रहे एडमिशन : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की कमी से बच्चे निजी स्कूलों में ले रहे एडमिशन : संघ
विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित बैठक में उपस्थित राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्य व अन्य । संवाद
प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा और शिक्षकों के मुद्दों पर की चर्चा
घुमारवीं में जिला संघ की बैठक में स्टाफ की कमी पर जताई चिंता
शिक्षकों के पद जल्द भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर की बैठक घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रमेश शर्मा ने की। शिक्षकों ने बैठक में प्राथमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षकों के मामलों पर विस्तृत चर्चा की।
संघ ने कहा कि प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी के सैकड़ों पद खाली हैं। 100 से अधिक स्कूलों में केवल एक अध्यापक है। वह नर्सरी से पांचवीं तक आठ कक्षाओं की पढ़ाई का काम देख रहा है। वर्ष 2018 से प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी कक्षाएं चल रही हैं। छह वर्ष बीत जाने के बाद भी इन कक्षाओं के लिए शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है। प्राथमिक स्कूलों में अध्यापकों की कमी का प्रभाव बच्चों के नए प्रवेश पर पड़ रहा है। सरकारी स्कूलों से बच्चों का निजी स्कूलों में पलायन हो रहा है। अध्यापकों की कमी का सीधा असर बच्चों की संख्या पर पड़ रहा है। प्राथमिक स्कूल बंद होने की कगार पर हैं।
संघ ने सरकार से जेबीटी और नर्सरी शिक्षकों के पदों को जल्द भरने की मांग की है। इसके अलावा मुख्य शिक्षक पदोन्नति पर वित्तीय लाभ जारी रखने, अनुबंध पर दो वर्ष का सेवा काल पूरा कर चुके शिक्षकों को 30 सितंबर से नियमित करने, जनवरी 2022 के बाद नियमित प्राथमिक शिक्षकों जिन्होंने दो वर्ष का नियमित सेवा काल पूरा कर लिया है को हायर ग्रेड पे का लाभ देने, जेबीटी से टीजीटी पदोन्नति सूची जल्दी और जारी करने प्राथमिक शिक्षकों से भाषा अध्यापकों की तर्ज पर शारीरिक शिक्षक शास्त्री पदोन्नति देने की मांग की है।
विज्ञापन
जिला प्रधान रमेश शर्मा ने सरकार से प्राथमिक स्कूलों के वर्तमान क्लस्टर सिस्टम से छेड़छाड़ न करते हुए वर्तमान क्लस्टर सिस्टम को ही मजबूत करने का आग्रह किया। इस मौके पर जिला महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बनने पर प्राथमिक शिक्षक संघ ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया। बैठक में विशेष रूप से संघ के राष्ट्रीय पार्षद बांके बिहारी चंदेल, राज्य सचिव राकेश पटियाल, कार्यालय सचिव राजीव शांडिल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबूलाल भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला मीडिया प्रभारी खूब सिंह ठाकुर, महालेखाकार बलवीर ठाकुर समेत कई अन्य मौजूद रहे।